धोरैया: भगलपुरा मोड़ के पास पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए घसिया के मुखिया ने किया भूमि पूजन
Dhuraiya, Banka | Mar 10, 2024 प्रखंड के भगलपुरा मोड़ के पास पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर घसिया पंचायत की मुखिया अनीता यादव ने रविवार को भूमि पूजन का कार्य किया।इस मौके पर मुखिया ने कहा कि यहां पंचायत सरकार भवन के बन जाने से पंचायत वासियों को काफी सहूलियत होगी।सड़क किनारे बिहार सरकार की जमीन रहने के कारण यहां पहुंचने में आम लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।