झालरापाटन: बड़ोदिया मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से दो बाइक सवार युवक हुए घायल
झालावाड़ के बड़ोदिया मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि चेचट गांव के रहने वाले रामलाल व पवन किसी काम से बड़ोदिया जा रहे थे लेकिन बीच मार्ग में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।