लोहरदगा: मुहर्रम को ले लोहरदगा पुलिस अलर्ट,ड्रोन से मुस्लिम बहुल इलाकों व घरों की छतों की निगरानी,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से लोहरदगा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे लोहरदगा शहर के संवेदनशील एवं मुस्लिम बहुल इलाकों का ड्रोन कैमरे के माध्यम से व्यापक निरीक्षण किया गया।