जलालाबाद: गांव गुनारा के निवासी ग्रामीण का कृषि लोन की किस्त ना जमा करने पर पेंशन खाता किया गया होल्ड, परिवार भूखमरी के कगार पर
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव गुनारा निवासी सेवानिवृत्ति संग्रह अमीन निहालुद्दीन अहमद ने उप जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक शाखा जलालाबाद से कृषि भूमि पर ₹70000 का केसीसी लोन लिया था. बेमौसम बरसात एवं बाढ़ के कारण फसल बर्बाद होती रही इसलिए वह समय से केसीसी लोन नहीं जमा कर सका.