सिलाव: सिलाव वायपास में अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटी, 4 लोग घायल
Silao, Nalanda | May 26, 2026 सिलाव वायपास में सड़क पर बने डिवाइडर को तोड़ दिया गया है जिसके कारण आये दिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे है। सोमवार की शाम इसी डिवाडर से पर करने के दौरान एक ई रिक्शा अनियंत्रत होकर पलट गई, जिससे ई रिक्शा में सवार 4 लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से ई रिक्शा से लोगों को निकाला गया है।