शनिवार को मवाना तहसील में तहसील समाधान दिवस पर एसपी देहात ने आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील समाधान दिवस का आयोजन मवाना तहसील में सुबह 10:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक किया गया। समाधान दिवस पर कुल 58 शिकायत आई जिसमें मौके पर सात शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया तहसील समाधान दिवस पर सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।