उज्जैन शहर: निगम द्वारा जप्त सामान पर पथ विक्रेताओं ने नगर निगम पर लगाया पक्षपात का आरोप
उज्जैन। हाथ ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ ने नगर निगम प्रशासन पर पद और अधिकारों के दुरुपयोग तथा पथ विक्रेताओं के साथ पक्षपात का आरोप लगाया है। संघ के संजय सिंह चौहान और अर्जुन कहार ने बताया कि 2 फरवरी को निगम द्वारा जब्त किया गया सामान आज तक वापस नहीं किया गया, जबकि 1 जुलाई को रामघाट से जब्त सामान आयुक्त के आदेश का हवाला देकर शीघ्र छोड़ दिया गया। संघ का दावा