नरवर: मगरोनी (इमलिया) में भीषण आग, 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला
मगरोनी क्षेत्र के ग्राम इमलिया में शनिवार को भीषण आगजनी की घटना ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। खेतों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे लगभग 50 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती रही, जिससे आसपास