मथुरा: निर्माणधीन मकान में काम कर रहे राजमिस्त्री की तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
जानकारी के अनुसार, गिर्राज वाटिका निवासी रामवीर अपने साले गोपाल प्रसाद के साथ गंगा सिटी स्थित हेमेंद्र के मकान में निर्माण कार्य कर रहे थे। दोनों तीसरी मंजिल पर काम में जुटे थे, तभी अचानक छत पर लगा एक पत्थर चटक गया। संतुलन बिगड़ने से रामवीर देखते ही देखते तीसरी मंजिल से सीधे जमीन पर आ गिरे।साले गंगा प्रसाद की आंखों के सामने हुए इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप