एटा: हाईवे स्थित गांव छछैना के समीप मैक्स पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, दादी-नाती की मौत, पुलिस ने शव भेजे पोस्टमार्टम
एटा के मलावन थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में दादी और नाती की मौत हो गई। गांव छछेना के पास एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।मृतकों की पहचान सावित्री देवी पत्नी मोर मुकुट और उनके नाती कृष्ण कुमार पुत्र मदन गोपाल वर्मा निवासी रामपुर घनश्यामपुर के रूप में हुई है। ये दोनों थाना कोतवाली देहात के रामपुर घनश्यामपुर गांव के