डुमरांव: अरियांव में मनोज तिवारी के रोड शो में बाधा डालने वाले 11 नामजद और 15-20 अज्ञात आरजेडी समर्थकों पर मामला दर्ज, 6 गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | Nov 2, 2025 डुमरांव के अरियांव ब्रह्म स्थान के समीप शनिवार को भाजपा नेता सह भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान आरजेडी का झंडा दिखाकर व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने कुल 11 नामजद और 20-30 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने छह लोगों को इस मामले में रविवार की सुबह गिरफ्तार भी कर लिया है।