विष्णुगढ़:आगामी सरस्वती पूजा और रामनवमी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी नित्यानंद दास ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी सपन महतो ने किया।बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी।