इटावा: सदर इलाके के भरथना चौराहे के पास सड़क पर हुए गड्डों के कारण पलटी कार, चालक हुआ घायल
Etawah, Etawah | Sep 21, 2024 सदर इलाके के भरथना चौराहे के पास सड़कों में हुए गड्डो में पलटी कार, चालक चोटिल हुआ। मामला भरथना चौराहे के हाइवे की सर्विस रोड का है। लगातार हुई बरसात की वजह से सर्विस रोड की हालत बेहद खराब है, जिसमें बड़े बड़े गड्ढे भी हो गए हैं, जिसमें आये दिन राहगीर और वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। आज भी एक वेगनआर कार गड्ढे में बुरी तरह फंस गई और पलट गई।