नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा नईगढ़ी के वार्ड क्रमांक 12 लालगंज गांव में आज गुरुवार की सुबह 9 बजे जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाड़ी लगाने को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद में दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई जो देखते ही देखते लाठी-डंडों से मारपीट में बदल गई। इस घटना में यादव परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए।