Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
yunas924
1
पंचकूला: *नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पिंजौर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को दिलाई
Panchkula, Panchkula
| Jul 9, 2026
MORE NEWS
डीसीपी सृष्टि गुप्ता को पुष्पवर्षा, सम्मान और भावनाओं के बीच दी गई विदाई: सकारात्मक पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और जनविश्वास की मिसाल बने कार्यकाल को अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया याद #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia
Panchkula, Panchkula | Jul 13, 2026
*पंचकूला पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता का कैसा रहा विदाई समारोह, देखें हमारे चैनल पर प्रसारित ख़बर।*
Panchkula, Panchkula | Jul 13, 2026
पिंजौर क्षेत्र से देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत भेजा। Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 13-7-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009 https://www.instagram.com/p/DavW2KOh-Du/?igsh=MW01bWhieHE0aWNyYQ==
Panchkula, Panchkula | Jul 13, 2026
*पुष्पवर्षा, सम्मान और भावनाओं के बीच डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता को दी गई विदाई* *सकारात्मक पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और जनविश्वास की मिसाल बने कार्यकाल को अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया याद* *पंचकूला की हर उपलब्धि मेरी नहीं, सभी टीमों की मेहनत का परिणाम है, मैं अपने साथ पंचकूला पुलिस की यादें, सीख और आप सभी का स्नेह लेकर जा रही हुं, यह कार्यकाल हमेशा याद रहेगा- सृष्टि गुप्ता* *कार्यकाल में महिला विरुद्ध अपराधों में 26 प्रतिशत, वाहन चोरी के मामलों में 27.5 प्रतिशत, चोरी की घटनाओं में 31 प्रतिशत, स्नैचिंग की वारदातों में 30 प्रतिशत तथा सेंधमारी के मामलों में 25 प्रतिशत की कमी दर्ज* पंचकूला/कमल कलसी पंचकूला पुलिस में अपने कार्यकाल के दौरान सकारात्मक पुलिसिंग, जनसहभागिता आधारित कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की प्रभावी कार्यशैली से अलग पहचान बनाने वाली डीसीपी सृष्टि गुप्ता को आज सेक्टर-1 स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय में भावपूर्ण एवं गरिमामयी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व, कार्यशैली और मानवीय दृष्टिकोण को याद करते हुए पुष्पवर्षा, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। समारोह के दौरान कई अधिकारी एवं कर्मचारी भावुक नजर आए और गीतों व कविताओं के माध्यम से अपने अनुभव साझा कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने अपने कार्यकाल में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास का मजबूत रिश्ता कायम करने का निरंतर प्रयास किया। उन्होंने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिला विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की, आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना, लोगों के मन से पुलिस का भय कम करने की दिशा में अनेक जनहितकारी पहल की तथा शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं को नशे और मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस बल को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित किया तथा उत्कृष्ट एवं ईमानदारी से कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को समय-समय पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। डीसीपी सृष्टि गुप्ता के 4 जून 2025 से 13 जुलाई 2026 तक के कार्यकाल में पंचकूला जिले में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय परिणाम देखने को मिले। इस अवधि के दौरान महिला विरुद्ध अपराधों में 26 प्रतिशत, वाहन चोरी के मामलों में 27.5 प्रतिशत, चोरी की घटनाओं में 31 प्रतिशत, स्नैचिंग की वारदातों में 30 प्रतिशत तथा सेंधमारी के मामलों में 25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। इन उपलब्धियों को पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी दूरदर्शी कार्यशैली, प्रभावी नेतृत्व और टीम भावना का परिणाम बताया। इस अवसर पर डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने अपने संबोधन में इन सभी उपलब्धियों का श्रेय पंचकूला पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देते हुए कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान साथ कार्य करने वाले विभिन्न पुलिस आयुक्तों, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक, सभी एसीपी, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, क्राइम यूनिट्स, ईआरवी, राइडर्स, पीसीआर टीमों, विभिन्न शाखाओं तथा पूरे पुलिस बल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचकूला में कार्य करने का अनुभव उनके लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगा और यहां से मिली सीख व सहयोग उनके जीवन की अमूल्य पूंजी है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने सामाजिक संगठनों, विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों तथा मीडिया का भी विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनसेवा को प्रभावी बनाने में सभी का सहयोग सदैव सराहनीय रहा।
Panchkula, Panchkula | Jul 13, 2026
📢 सभी मांधना वासियों से विनम्र निवेदन स्थान: चौधरी का बास, बासदेव जी एवं सुगुन चंद जी के घरों के पास का रास्ता। सभी ग्रामवासियों से अनुरोध है कि कृपया इस रास्ते पर अपनी मोटरसाइकिल, कार या किसी भी प्रकार का वाहन खड़ा न करें। इस मार्ग पर आगे जोहड़ का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य भारी वाहनों का लगातार आवागमन बना रहता है। ऐसे में रास्ते में खड़े वाहन दुर्घटना या नुकसान का कारण बन सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति इस सूचना के बावजूद अपना वाहन इस मार्ग में खड़ा करता है और उसे किसी प्रकार की क्षति होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित वाहन मालिक की स्वयं होगी। आप सभी के सहयोग से निर्माण कार्य सुचारु रूप से पूरा किया जा सकेगा। सहयोग के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद।
Panchkula, Panchkula | Jul 13, 2026