छानीकलां गांव निवासी नीशु पुत्र छुट्टन बाइक में सवार होकर कबरई से अपने गांव जा रहा था। तभी छानीकलां मोड़ के पास चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रिफर कर दिया है।