गोवा के नाइट क्लब में शनिवार देर रात्रि में हुए भीषण अग्निकांड में मारे गए कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर निवासी मोहित मुंडा शव सोमवार को उसका पैतृक गांव पहुंचते ही सैकड़ों लोगों की भिड़ उमड़ पड़ी और लोगों आंखों से आंसू बहने लगे. पूरा गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी. तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया भी मृतक युवक के परिजनों से मिलने उनके पैतृक गांव पहुंचे.