पुलिस के मुताबिक, आमापाली गांव के जगतराम पटेल ने बताया कि वह बिलासपुर के माइक्रोफाइनेन्स कंपनी में अस्सिटेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ है। वह अपनी बाइक को घर के गेट के पास खड़ी किया था। वापस आकर देखने पर बाइक वहां नहीं खड़ी थी। आस-पास खोजबीन करने पर भी बाइक का कुछ पता नहीं चल सका। अज्ञात चोरों ने उसकी खड़ी बाइक की चोरी कर ली थी।