टिकारी: टिकारी का युवक रगिब नौशाद 79वीं BPSC में 39 वां रैंक लाकर बना SDM, परैया का विकास 693वां रैंक लाकर बना RDO
Tikari, Gaya | Jun 20, 2026 टिकारी के रिकाबगंज मोहल्ला निवासी बोहिया विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो नौशाद आलम का पुत्र मो रगिब नौशाद ने 79वीं BPSC में 39 रैंक हसील किया है। युवक रागिब का चयन SDM के रूप में हुआ है। वहीं परैया के प्रभुआ निवासी युवक विकास कुमार ने 693 वां रैंक हासिल किया है।युवक का RDO के रूप में चयन हुआ है। जिससे सेवानिवृत पिता सहित सभी लोगों में खुशी का माहौल है।