पेटरवार: भीषण गर्मी में पेटरवार चौक के पास ट्रैफिक जाम से राहगीर परेशान, एम्बुलेंस भी फंसी
पेटरवार थाना क्षेत्र के पेटरवार चौक के पास आज रविवार को ट्रैफिक जाम से राहगीरों में परेशानी बढ़ गई।इस दौरान एम्बुलेंस सहित कई वाहन जाम में फंसे दिखे।समय लगभग साढ़े ग्यारह बजे बताया गया कि इस भीषण गर्मी के दौरान सड़क मार्ग में आये दिन सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है।सड़क जाम के कारण बड़ी बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई है।इस सड़क जाम से राहगीर परेशान रहते है।