घाघरा: आदर मुख्य पथ पर टेंपो से गिरकर दो लोग घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में इलाज जारी
Ghaghra, Gumla | Nov 30, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के आदर गांव में टेंपो से गिरकर सलगी ग्राम निवासी उमेश उरांव और राजेश उरांव घायल हो गया। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा दोनों का इलाज किया गया।मिली जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति टेंपो में ज्यादा सवारी होने के कारण टेंपो में पीछे लटक कर आदर साप्ताहिक हार्ट आ रहा था।