माण्डलगढ़: ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे अग्निवीर दिनेश माली, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे अग्निवीर दिनेश माली, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में प्रशिक्षण पूरा कर पहली बार अपने पैतृक गांव गेणोली पहुंचे दिनेश माली का ग्रामीणों ने आज सोमवार दोपहर करीब 4 बजे भव्य स्वागत किया। मांडलगढ़ चौराहे से गांव तक जुलूस निकालकर पुष्पवर्षा की गई तथा साफा और मालाएं पहनाकर सम्मान किया गया।