नईगढ़ी: नईगढ़ी में सब इंस्पेक्टर के घर चोरी, चोर डब्बा-बाल्टी भी ले गए
Naigarhi, Rewa | Dec 12, 2025 मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। वार्ड क्रमांक 11 में रहने वाले 65 वर्षीय रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर अस्ताब खान के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे और किचन व कमरों में रखे सामान की तलाश शुरू कर दी।