अनूपगढ़: रामसिंहपुर पुलिस ने गाँव 13 बीएलडी की रोही में नशे के खिलाफ की कार्रवाई, 132 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
रामसिंहपुर पुलिस ने गाँव 13 बीएलडी की रोही में गश्त करते हुए युवक को 132 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया गया है। रामसिंहपुर एसएचओ अजय कुमार ने आज बुधवार सुबह 11:30 बजे बताया कि पुलिस ने आरोपी मांगीलाल पुत्र राजाराम निवासी 1 बीएलएम श्रीविजयनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।