सवायजपुर: सेढामऊ में हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों में आक्रोश
पचदेवरा क्षेत्र के सेढामऊ गांव में सोमवार देर शाम करीब 8 बजे हाईटेंशन लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते लगभग 40 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से कई किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।