मधेपुरा: मधेपुरा में बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई मोहल्लों में जलजमाव, नालियों की सफाई न होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है
मधेपुरा में बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। गुरुवार को दिनभर रुक-रुक कर होती रही। बारिश के चलते नगर परिषद क्षेत्र के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।नगर परिषद की ओर से समय पर नालियों की सफाई नहीं किए जाने के कारण कई स्थानों पर नालियों का पानी ओवरफ्लो हो गया है।