मधेपुरा: सिंहेश्वर में आयोजित होने वाले शिव महापुराण कथा को लेकर शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर प्रांगण में बैठक हुई
मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थित बाबा मवेशी हाट एवं मेला ग्राउंड में आगामी 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप जी मिश्रा कथा वाचन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार शाम 5 बजे मधेपुरा के बड़ी दुर्गा मंदिर में एक बैठक की गई।