गभाना: गभाना में भाकियू भानू गुट के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 130 लोगों ने किया रक्तदान
गभाना में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के तत्वावधान में शनिवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जीटी रोड स्थित फूडवैल होटल में आयोजित इस शिविर में शाम को तीन बजे तक 130 लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।