बांका: चुटिया गांव में पुराने विवाद में दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Jan 6, 2026 चुटिया गांव में पुरानी विवाद की आग इस प्रकार सुलगी की एक बार फिर दबंगों ने महिला सोनी खातून को ना कि सिर्फ गाली गलौज किया बल्कि उसके साथ मारपीट कर मामूली रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद पीड़िता मंगलवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए मो अकबर मो बेचन सहित तीन लोगों के विरुद्ध शिकायत किया है। पुलिस जांच कर रही है।