मिर्ज़ापुर: अनगढ़ तिराहा स्थित वी-मार्ट के पास ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कटरा कोतवाली क्षेत्र के अनगढ़ तिराहा स्थित वी-मार्ट के पास गुरुवार की शाम 4:30 बजे के करीब ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतना भयानक था कि आवागमन बंद हो गया। वो मार्ट का बाहरी हिस्सा आग से जल गया।