कर्वी: उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता चित्रकूट पहुंचे, भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत
उ०प्र०गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता सोमवार की सुबह 10बजे चित्रकूट पहुंचे हैं।जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि CM योगी के नेतृत्व में प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा है। कानून व्यवस्था दुरुस्त है। उन्होंने कि किसानों को गौ माता के संरक्षण के लिए जैविक खेती से जोड़ने का काम सरकार करने जा रही है।और किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।