पूर्णिया पूर्व: विहिप बजरंग दल रामबाग से निकलेगी विशाल शोभायात्रा, दिया राम भक्तों को शामिल होने का आमंत्रण
विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंगदल पूर्णिया एवं स्थानीय रामभक्तों द्वारा गुरुवार को रामबाग के संकटमोच हनुमान मंदिर स्टेट बैंक के निकट से 12 बजे दिन में भव्य और विशाल रामनवमी शोभायात्रा निकालेगी।शोभायात्रा की तैयारी को विहिप जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार के अध्यक्षता में महामाया मंदिर पूर्णिया सिटी में विहिप बजरंगदल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गयी।