कुरसाकांटा: कुआडी़ पुलिस ने अपहृता नाबालिक को जिला मुख्यालय से बरामद कर न्यायालय में किया पेश।
कुआडी़ थाना में अपहरण को लेकर बीते 3 अगस्त 2024 को दर्ज प्राथमिकी कांड संख्या 47/ 24 के तहत अपहृता नाबालिक को कुआडी़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अररिया जिला मुख्यालय से बरामद किया है जानकारी देते थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि बरामद लैलौखर गरैया निवासी अपहृता को बीएनएस की धारा 183 के तहत बयान के लिए न्यायालय अररिया भेजा गया है