अमरोहा: अमरोहा जिले में बड़ी धूमधाम के साथ किया गया होलिका दहन, आज एसपी के निर्देश पर पुलिस रहेगी अलर्ट
Amroha, Amroha | Mar 25, 2024 एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए आज सभी जगह पुलिस अलर्ट रहेगी। एसपी ने कहा कि आज कोई नई परंपरा ना डालें प्यार के साथ होली का त्योहार बनाएं और भाईचारे का संदेश दें। एसपी ने कहा कि किसी ने शराब पीकर हुडदंग काटा या माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।