सलोन: सलोन कस्बा स्थित रोडवेज बस स्टेशन पर निशुल्क प्याऊ शिविर का समापन, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर स्काउट गाइड रही मौजूद
30:5:2026 को 11:00 सुबह 4:00 शाम तक सलोन कस्बा स्थित रोडवेज बस स्टेशन पर निशुल्क प्याऊ शिविर के बारे में जिला ट्रेनिंग कमिश्नर स्काउट गाइड डॉक्टर साधना शर्मा ने बताया की 11 दिवसीय शिविर में आज 11वे दिन समापन किया जा रहा है। विगत कई वर्षों से आने जाने वाले राहगीरों स्कूली छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों को स्काउट गाइड की तरफ से निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई थी।