चंदौसी: चंदौसी कचहरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर अधिवक्ताओं ने एक दिन विन वाहन कचहरी आने का लिया संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चंदौसी न्यायालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। साक्षी चंदौसी एडवोकेट यूनिटी के तत्वावधान में शुक्रवार शाम 4:00 के करीब आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और भविष्य में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया।