शासकीय राजकुमार धीरज सिंह महाविद्यालय, उदयपुर में आयोजित इको टूरिज्म विषयक पांच दिवसीय कार्यशाला के तृतीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों से संवाद करने का अवसर मिला।इस दौरान छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं, स्थानीय संस्कृति के संरक्षण तथा युवाओं के लिए पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पर विचार साझा किए।