मोहनपुर: ओराबारी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी हुई लापता, परिजनों ने थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
मोहनपुर थाना के औराबारी गांव से संदिग्ध परिस्थिति में एक किशोरी गायब हो गई। मामले की जानकारी उनके परिजन को होते ही सगे संबंधी एवं गांव घर में खोजबीन की परंतु पता नहीं चल पाया इसके पश्चात सोमवार की रात तकरीबन 10:00 बजे थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया है पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।