महाराजगंज: सब्जी गांव के पास अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार राजगीर मिस्त्री को मारी जोरदार टक्कर, हालत नाजुक, ट्रामा सेंटर रेफर
17 अप्रैल शुक्रवार दोपहर 3 बजे अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। पिकअप टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। आसपास खेतों में मौजूद लोगों के द्वारा एंबुलेंस की सहायता से गंभीर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।