नानपारा: नानपारा विधायक ने सआदत इंटर कॉलेज से हाड़ा बसहरी तक मार्ग चौड़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
नानपारा से रुपईडीहा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग सआदत इंटर कॉलेज हाड़ा बसहरी तक लगभग डेढ़ किलोमीटर सिंगल लेन मार्ग है जिसके चलते आए दिन भीषण जाम लगता है और हादसे की आशंका होती है जिसको लेकर नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर मार्ग चौड़ीकरण कराने की मांग की है