डीडवाना: PHC कोलिया बना बदहाली का केंद्र, पोल खोलने पर आरएलपी कार्यकर्ता से स्टाफ ने की धक्का-मुक्की, आंदोलन की दी चेतावनी
Didwana, Nagaur | Dec 29, 2025 डीडवाना के कोलिया का पीएचसी बदहाल केंद्र बना हुआ है। इसको लेकर जब आरएलपी के कार्यकर्ता जगमाल ग्रामीणों की शिकायत पर पीएचसी गए तो वहां की तस्वीर देखने लायक थी। इस दौरान उन्होंने जब जवाब मांगा तो स्टाफ ने उनके साथ ही धक्का मुक्की कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली।