डीडवाना: ठाकरियावास गांव में भीषण आग का तांडव, आधा दर्जन पशुओं की झुलसने से हुई मौत, पशुपालक भी हुए घायल
Didwana, Nagaur | Dec 29, 2025 डीडवाना के नजदीकी ग्राम ठाकरियावास में एक रैक ढाणी में अज्ञात कारणो से भीषण आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इस आज के कारण आधा दर्जन पालतू पशुओं की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गंगाराम मेघवाल के घर अचानक आग लगी थी। मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं घटना की पूरी जानकारी ली।