औरैया: जिले में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर प्रशासन की फीस कमेटी की बैठक
जिलाधिकारी औरैया व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा आगामी त्योहार गंगा दशहरा एवं बकरीद पर्व को लेकर मानस सभागार कलेक्ट्रेट औरैया में पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया । बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद किया गया तथा शान्तिपूर्वक तथा सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई।