बिरनी: प्रेम, विश्वासघात और मौत: सिरमाडीह की वह शाम जिसने एक परिवार को तबाह कर दिया
Birni, Giridih | Jun 14, 2026 सिरमाडीह गांव में हुई कुर्शी देवी हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस घर में कभी परिवार की हंसी-खुशी गूंजती थी, आज वहां मातम और आंसुओं का माहौल है। पुलिस जांच में सामने आई कहानी ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। बताया जाता है कि 50 वर्षीय कुर्शी देवी पिछले कई वर्षों से अस्वस्थ चल रही थीं। बीमारी के बावजूद वह परिवार को संभाल