चायल: बेनिराम कटरा में शराब के नशे में सड़क किनारे पड़ा मिला युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सराय अकिल, कौशाम्बी। थाना क्षेत्र के बेनीराम कटरा चौराहे पर सोमवार शाम एक व्यक्ति शराब के नशे में सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की नजर पड़ने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में था, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।