मेदिनीनगर (डालटनगंज): अज्ञात बीमारी का कहर: एक सप्ताह में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, गांव में दहशत
पड़वा प्रखंड की गाड़ी खास पंचायत के सिक्का गांव में अज्ञात बीमारी का कहर जारी है। अंधविश्वास और समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने के कारण कुलदीप महतो के परिवार में रविवार को चौथी मौत हो गई। शुक्रवार को पुत्री इंदु कुमारी की मौत के बाद रविवार को पुत्रवधु श्वेता देवी ने भी दम तोड़ दिया। इससे पहले परिवार के दो अन्य सदस्यों की भी मौत हो चुकी है। महज एक सप्ताह के भीत