बदायूं: उझानी की भूड़ वाली दरगाह पर कव्वालियों का हुआ जबरदस्त मुकाबला, देर रात तक सूफियाना कलामों पर झूमते रहे अकीदतमंद
Budaun, Budaun | May 14, 2026 बदायूं जिले के उझानी कस्बे की प्रसिद्ध भूड़ वाली दरगाह पर चल रहे सालाना तीन दिवसीय उर्स के दौरान रात शानदार कव्वाली मुकाबले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैदपुर के कब्बाल आसिफ सुल्तानी व रामपुर के शारिक चिश्ती कब्बाल के बीच कब्बालियों का जबरदस्त मुकाबला हुआ जिसे सुन लोग झूम उठे । वहीं दोनों मशहूर कव्वालों ने अपने शानदार कलाम से समां बांध दिया।