सिंघिया: भाकपा गोविंदपुर शाखा की बैठक हुई संपन्न, 10 दिसंबर को होगा प्रतिरोध मार्च
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी चकथात पूरब शाखा की बैठक रामबाबू राउत की अध्यक्षता में स्थानीय गोविंदपुर चौक पर रविवार के दिन समयकरीबन 3:00 बजे संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम शाखा मंत्री अविनाश कुमार पिंटू ने कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत किया। जिस पर सभी साथियों ने अपने अपने विचार रखा। बैठक में स्थानीय जन समस्या को लेकर खास चर्चा किया गया ।