शाहपुर के भौंरा वन रेंज के मालीखेड़ा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों पर आदिवासियों के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब वन अमला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंचा, तब कुछ आदिवासी ग्रामीणों ने अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन वन कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की।