झालरापाटन: झालरापाटन में आवारा गाय का खौफ, पावर हाउस इलाके में पालतू कुत्ते पर किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
झालरापाटन के पावर हाउस इलाके में एक आवारा गाय से स्थानीय निवासी भयभीत हैं। यह गाय पिछले कुछ दिनों से लोगों और पालतू जानवरों पर हमला कर रही है। शनिवार दोपहर 1 बजे गाय ने एक पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते के मालिक और आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे गाय से बचाया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।